Wednesday, 23 October 2024

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ


 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने चुनाव अधिकारियों का अभिनंदन किया।


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, प्रदेश सह चुनाव अधिकारी अर्चना चिटनिस, रजनीश अग्रवाल एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.