Tuesday, 1 October 2024

अपनी ही रिवॉल्‍वर की गोली लगने से घायल हुए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा


 बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा आज सुबह मुंबई में अपने आवास पर रिवॉल्‍वर की गोली से घायल हो गए। यह घटना आज सुबह चार बजकर 45 मिनट पर हुई जब वे कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। अपनी लाइसेंस वाली रिवॉल्‍वर दराज में रखते समय रिवॉल्‍वर हाथ से गिर जाने से चली गोली उनके पैर में लग गई। गोविंदा को एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्‍टर ने उनके पैर से गोली निकाल दी है और अब वे खतरे से बाहर हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.