भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ कल दोपहर 1 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 41 लाख कार्यकर्ता 64871 बूथों पर संगठन पर्व के तहत लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। 25 सितंबर तक चलने वाले संगठन पर्व के दौरान मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ नए और देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता और लोकतंत्र के गांधीवादी दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और भारत की विकास यात्रा में सभी लोग शामिल हों। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों तक सीमित रहने वाली पार्टी नहीं, कार्यकर्ता आधारित जीवंत संगठन है। संगठन पर्व सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी में शामिल कर सदस्य बनाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.