लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को नई दिल्ली में आयोजित 'ग्रीन रिबन चैम्पियंस 2024' कार्यक्रम में उनके द्वारा उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रतिबद्धता में विशेष रूप से जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा पिछले 15 वर्षों में किए गए अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रसिद्ध अभिनेत्री गुल पनाग ने उन्हें प्रदान किया।
'ग्रीन रिबन चैम्पियंस' के तहत "पर्यावरण पथप्रदर्शकों का उत्सव" के दौरान, मंत्री राकेश सिंह को उनकी उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रतिबद्धता और विशेष रूप से जल संरक्षण में उनके प्रयासों को पहचान मिली। राकेश सिंह का यह योगदान प्रदेश में जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यावरणीय संकटों के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर मंत्री सिंह ने कहा की जल संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है,हम सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। हमारी आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जल और पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।उनके द्वारा वॉटर रिचार्ज एवं पुरानी बाबड़ियों का पुर्नरुद्धार कर उन्हें जल मंदिर के रूप में विकसित करने की पहल को बहुत सराहा गया।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.