महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हुए नुकसान की जांच के लिए भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में एक संयुक्त तकनीकी समिति का गठन किया जा रहा है। समिति में राज्य सरकार के प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ भी होंगे।
नौसेना ने कहा है कि प्रतिमा का अनावरण चार दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में किया गया था। इसका उद्देश्य समुद्री रक्षा और सुरक्षा के प्रति मराठा नौसेना और छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत और आधुनिक भारतीय नौसेना के साथ इसके ऐतिहासिक जुड़ाव को दर्शाना था।
इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोक निर्माण विभाग को छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य और उत्कृष्ट प्रतिमा बनाने के लिए देश के प्रमुख मूर्तिकारों, इंजीनियरों, विशेषज्ञों और नौसेना अधिकारियों की समिति बनाने का निर्देश दिया है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.