Thursday, 11 July 2024

CG News: जगदलपुर में एक परिवार के चार लोगों ने की घर वापसी, 20 साल बाद ईसाई धर्म छोड़ फिर बने हिंदू


CG News: जगदलपुर। बस्तर में महारा समाज ने घर वापसी अभियान छेड़ दिया है और लगातार अपने समाज के मतांतरित लोगों से संपर्क साध पुन: सनातन धर्म में ला रहा है। अभियान से प्रेरित होकर लगातार घर वापसी हो रही है।




विश्व हिंदू परिषद् जिला उपाध्यक्ष कचरा पाठी, परगना महारा समाज के संरक्षक प्रेम चालकी ने बताया कि बस्तर जिले के हाटपदमूर निवासी एक परिवार के कैलाश नेताम, रंजिना नेताम, रजत नेताम, रशमी नेताम ने 20 वर्ष पूर्व मतांतरित कर ईसाई पंथ को अपना लिए थे।



महारा समाज कचरा पाठी परगना के चलाए जा रहे घर वापसी अभियान से प्रभावित होकर पुन: सनातन धर्म में समाज प्रमुखों के समक्ष घर वापसी कर ली। इस दौरान समाज प्रमुखों ने सभी स्वागत कर सम्मान किया।


इस आयोजन में महारा समाज कचरा पाठी के संरक्षक व विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, ग्राम हाट पदमुर कचरा पाठी परगना के नाईक पाईक वरिष्ठ जन व पदाधिकारी, लोकनाथ, सियारी लाल कश्यप, तुलाराम कश्यप, देवनाथ, हरि बघेल, ईश्वर कश्यप, सीताराम नेताम, मंधर नाग, अंतराम चालक, महेश कश्यप, संतोष नेताम, शिवो नाग, जीवन दास पाईक, लूदर बघेल, सुखता कश्यप, मयतर नेताम व समस्त समाज के लोग, ग्राम सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.