Chandigarh-Dibrugarh Express Accident: उत्तर प्रदेश के गोंड़ा में गुरुवार को ट्रेन हादसा हो गया। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियां पलट गई। हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर पर हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। SDRF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।
देखें हेल्पलाइन नंबर
सरकार की ओर से 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
गोंडा- 8957400965
लखनऊ- 8957409292
सीवान- 9026624251
छपरा- 8303979217
देवरिया सदर- 8303098950
कामर्शियल कंट्रोल- 9957555984
फुरकाटिंग जंक्शन असम- 9957555966
मरियानी जंक्शन असम- 6001882410
सिमालुगुरी जंक्शन असम- 6001882410
तिनसुखिया जंक्शन- 9957555959
डिब्रूगढ़ जंक्शन- 9957555960
दो ट्रेन रद्द और 11 का रूट डायवर्ट
रेल हादसे के बाद 11 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है और दो ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। ट्रेन संख्या 5094 और 5031 को कैंसिल किया गया है। वहीं, ट्रेन नंबर 15707, 15653, 12555, 12565, 12557, 15273, 22537, 13019 और 14673 का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने कहा
सीपीआरओ पकंज सिंह ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। मेडिकल वैन और डॉक्टर मौके पर पहुंच गए हैं। दो व्यक्ति की मौत हुई है और दो यात्री को गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.