Thursday, 18 July 2024

Raipur News: रायपुर में अवैध गोमांस के साथ महिला गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस


Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस को अवैध गोवध को लेकर बड़ी कामयाबी मिली है. रायपुर के गुढ़ियारी थाने क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को गौ मांस के साथ पकड़ा. पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर आगे की जानकारी में जुटी है. 



दरअसल, इस मामले में स्थानीय गोसेवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और मामले की जांच के लिए खाला बाड़ा पहुंची. जांच के दौरा आरोपी महिला के पास से 7 किलो गोमांस बरामद हुआ है. 


गोमांस के साथ गिरफ्तार आरोपी महिला से पुलिस गुढियारी थाना लेकर गई. जहां अधिकारी आरोपी महिला से पूछताछ कर उसके साथ इस वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.