पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन समेत कांग्रेसजन ने पंखा, लालटेन लेकर विरोध प्रदर्शन किया
पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, महापौर रामशरण यादव, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन समेत कांग्रेसजन ने पंखा, लालटेन लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महापौर व ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन आदि ने बल्ब की माला पहनकर विरोध जताया। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि सरकार की अक्षमता और कुशासन की वजह से बिजली कटौती एवं बढ़ोतरी, प्रदेश की जनता परेशान है। ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार ने जनता से झूठ बोला और बिजली दरों में काम करने का आश्वासन भी चुनाव के समय दिया था लेकिन सरकार बनते ही बिजली बिल बढ़ा दिया और बिजली कटौती भी कर दी जनता परेशान है।
डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में ला दिया लालटेन युग: शैलेष
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने कहा है कि पूरे प्रदेश में पूरे जिले में विद्युत कटौती की जा रही है। पूरी गर्मी में लोग परेशान होते रहे, लोग रातभर जागते रहे बिजली का इंतजार करते रहे। लेकिन दो-दो दिन तक बिजली नहीं आती। भाजपा के नेता जब बिजली कट रही थी तो तो अपने ऐसी में बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे। उनका क्या तकलीफ महसूस होगी क्या फेसबुक लाइव में क्या उन्हें तकलीफ होगी। बिलासपुर की जनता को बिजली कटौती से कितनी परेशानी हो रही है। कांग्रेस की सरकार के समय हम लोगों ने 400 यूनिट तक बिजली हाफ कर दी थी माफ कर दी थी। बिजली बिल भी हाफ किया गया था। भाजपा की सरकार ने तो बिजली हाफ कर दी। हाफ से भी काम कर दी। सत्ता के लालच में भाजपा ने आम आदमी का खून चूस रही है टैक्स वसूली कर रही है।
सभी क्षेत्रों में असफल हो रही भाजपा सरकार: विजय पांडेय
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि जनता को गुमराह कर सत्ता में आना और सत्ता में आकर जनसुविधा उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती होती है। भाजपा सरकार आज सभी क्षेत्रों में असफल है। बिजली सरप्लस वाला राज्य, अन्य प्रदेशों को रोशनी देने वाले छत्तीसगढ़ की जनता बिजली विहीन, अंधेरे में सोने को मजबूर है, बच्चे, वृद्ध ,बीमार, किसान इस भाजपा रोपित बिजली कटौती से व्याकुल है। भाजपा के सत्ता में आते ही सोची समझी रणनीति के तहत ट्रांसफार्मर स्थल में आग लगना, फिर प्रति यूनिट बिजली बिल में वृद्धि और अघोषित बिजली कटौती करना जबकि मध्यम, निम्न मध्यम परिवारों में आज प्रत्येक घर मे 9 ,12, 15 वाट के ही बल्ब उपयोग हो रहे हैं पर बिल हजारों में दिया जा रहा है, जबकि सत्ता परिवर्तन के छह माह पूर्व बिल हाफ होता था।
डबल गति से बढ़ रहा बिजली बिल: अटल
कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव डबल इंजन की सरकार है और बिजली बिल भी डबल गति से बढ़ रही है। आज बिजली बिल के नाम पर लोगो की धड़कने बढ़ जाती हैं। भाजपा हर स्तर पर भ्रष्टाचार कर रही है। छत्तीसगढ़ में बिल वृद्धि और बिजली कटौती भी अपने आप में भ्रष्टाचार का ही एक रूप है, क्योकि जंगल, जमीन, जल हमारे खत्म हो रहे हैं। पर्यावरण दुष्प्रभाव को जनता भोग रही है और कोयला खदान अपने मित्रों को दे रही है। भूपेश सरकार ने 400 यूनिट बिल को हाफ किया, तभी से भाजपा वाले परेशान थे और आंदोलन कर रहे थे। जो भगवान राम के नही हो सके, वो छत्तीसगढ़ की जनता का क्या होंगे।
भाजपा सरकार जनता पर कर रही अत्याचार: विजय केशरवानी
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी कहा कि भाजपा सरकार पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही है, ऊपर से सरकार ने बिजली के दामों में 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। यह जनता पर अत्याचार है।
बिजली दर में आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी को राज्य सरकार को वापस लेना चाहिए। प्रदेश की जनता महंगाई से पीड़ित है। स्मार्ट मीटर लगाकर उपभोक्ता को लूटने कि तैयारी भाजपा सरकार कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। कांग्रेस की सरकार ने पांच वर्षो तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू की थी, जिसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता रहा है। इसके चलते पांच साल में प्रत्येक उपभोक्ता की 40 से 50 हजार रुपये तक की बचत हुई है। बीते छह माह में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब बिजली दो-चार घंटे के लिये बंद न हो, रात में तो बिजली की स्थिति तो आर भयावह हो जाती है, घंटो बिजली गुल हो जाती है। कांग्रेस की सरकार के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध जारी रही। इसके लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। ट्रांसमिशनों को अपग्रेड किया गया। भाजपा की सरकार में छह माह में ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। आम जनता सड़कों पर उतरकर बिजली को समस्या को लेकर आंदोलन कर रही है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.