MP CM News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के युवा वैज्ञानिक डॉ. मधुर तिवारी को नासा के चंद्रयान मिशन में सहभागिता करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के बेटे और युवा वैज्ञानिक डॉ. मधुर तिवारी ने नासा के चन्द्रयान मिशन के लिए "ईगलकैम सैटेलाइट" बनाकर मध्यप्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वैज्ञानिक डॉ. तिवारी पर प्रदेश को गर्व है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. मधुर तिवारी की यह उपलब्धि कड़े परिश्रम और अथक प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. तिवारी को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इसी तरह अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करते रहें।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.