Saturday, 24 February 2024

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के नागरिकों और पर्यटन विभाग को दी बधाई और शुभकामनाएँ



भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को "बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड" के अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रदेश के नागरिकों और पर्यटन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और पर्यटन गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के राज्य सरकार के सतत प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, विश्व धरोहर स्मारक सांची, भीमबेटका, खजुराहो जैसे अनेक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थलों तथा अपार प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। पर्यटक मध्यप्रदेश आकर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों को नजदीक से देखते हैं। जो पर्यटक अब तक मध्यप्रदेश नहीं आए वे मध्यप्रदेश में आकर पर्यटन का आनंद ले सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके लिए अपनी ओर से आमंत्रण देते हुए आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित स्टेट एग्जिबिशन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को "बेस्ट टूरिज्म बोर्ड" अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.