Thursday, 29 February 2024

Road Accident dindori मध्यप्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत

 डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।



हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे में घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।



मप्र के मुख्यमंत्री ने एक्स पर दुःख व्यक्त करते हुए लिखा है


डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।


बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।


प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।


प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री श्रीमती @SampatiyaUikey डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।




कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी दुःख व्यक्त करते हुए लिखा है।


#डिंडोरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मृत्यु की दुखद सूचना मिली! हादसे में 21 घायल भी हुए हैं!


मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन से भी आग्रह है कि राहत/उपचार के लिए हर संभव प्रयास करे.

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.