Saturday, 10 February 2024

National News: 5 साल में देशसेवा में कई बड़े फैसले लिए गए, लोकसभा में बोले PM नरेंद्र मोदी


PM Modi in Lok Sabha: संसद बजट सत्र का शनिवार को आखिरी दिन है। इस मौके पर लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे। उन्होंने कहा, 'ऐसा बहुत कम होता है कि सुधार और प्रदर्शन दोनों होते हैं। हम परिवर्तन को अपनी आंखों के सामने देख सकते हैं। देश 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देना जारी रखेगा।'




पीएम मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सदैव मुस्कुराते रहते हैं। आपकी मुस्कान कभी फीकी नहीं पड़ी। आपने कई बार संतुलित और निष्पक्ष तरीके से सदन का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा, गुस्से और आरोप-प्रत्यारोप के क्षण आए लेकिन आपने धैर्यपूर्वक स्थिति को नियंत्रित किया और सदन को चलाया। मैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.