Wednesday, 21 February 2024

MP CM News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हार्टफुलनेस के वैश्विक आध्यात्मिक गाइड कमलेश दाजी का किया अभिवादन




भोपाल | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष तथा हार्टफुलनैस के वैश्विक आध्यात्मिक गाइड कमलेश दाजी का शाॅल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर निवास कार्यालय में अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान का भी अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जारी आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों और उनके विस्तार की भावी योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए सीखने की प्रोन्नत विधाओं और जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रदेश में वृक्षारोपण विस्तार की संभावनाओं के संबंध में दाजी से चर्चा की। संस्था से प्रशिक्षित बालिका कल्याणी ने अर्जित दक्षताओं का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर हार्टफुलनैस संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.