Health Tips: पपीता स्वाद के साथ-साथ शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पपीता में डायटरी फाइबर, विटामिन, मिनरल्स जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर की सेहत के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। पपीता का सेवन आपको कब्ज, डायबिटीज जैसी समस्याओं के लिए फायदा पहुंचा सकता है। यह आपके वजन को कम करने में मदद करेगा। इन सबके बाद भी पपीता हर किसी को नहीं खाना चाहिए। कुछ समस्याओं से पीड़ित मरीज पपीता खा लें, तो उन्हें गंभीर समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं किन लोगों को पपीते के सेवन से बचना चाहिए।
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए कहा जाता है कि वह पपीता को न खाएं। पपीते को खाने से महिलाओं का गर्भाशय संकुचित होने लगता है, क्यों कि इसमें लैटेक्स पाया जाता है। यह उनके लिए मिसकैरेज और भी कई तरह की समस्याएं प्रेग्नेंसी में आ सकती हैं।
किडनी में स्टोन की समस्या होने पर पपीता से दूर ही रहना चाहिए। इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। स्टोन की समस्या वाले मरीजों को कैल्शियम ऑक्सलेट के फॉर्मेशन का खतरा भविष्य में हो सकता है।
दिल के मरीजों को पपीता नहीं खाना चाहिए। वह डॉक्टरों की सलाह पर ही इसका सेवन करें। पपीते में पपैन होता है। यह दिल की धड़कन को स्लो कर सकता है। ऐसे में इसको खाने से दिल के मरीजों को खतरा बढ़ सकता है।
पपीता डायबिटीज के मरीजों को लाभ पहुंचाता है। अब यह बात ध्यान रखने की है कि अगर आपको लो ब्लड शुगर की परेशानी है, तो इसका सेवन न ही करें। यह आपके ब्लड शुगर को और भी कम कर सकता है। यह बहुत ही गंभीर हो सकता है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.