Wednesday, 17 January 2024

Bhopal Crime News: बाथरूम में लहूलुहान मिला महिला इंजीनियर का शव, मुंह पर चोट के निशान, पति फ्रांस से भारत आया



Bhopal Crime News:भोपाल। राजधानी के अशोकागार्डन में एक महिला इंजीनियर का शव उसके घर की बाथरूम में खून से लथपथ हालत में मिला है, पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है, पुलिस की शुरूआती जांच में मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है कि हालांकि हादसा ही लग रहा है,लेकिन जब तक इस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल जाती है, तब तक पुलिस हत्या या हादसे पर कुछ भी बोलने से बच रही है।




अशोकागार्डन पुलिस के मुताबिक पंत नगर अशोकागार्डन में रहने वाली 26 वर्षीय पूर्वी साहू मंडीदीप रायसेन में एक कंपनी में इंजीनियर थी। तीन साल पहले उसकी शादी उज्जैन के रहने वाली आशी साहू से हुई थी।



आशीष शुरूआत से ही दिल्ली में एक एमएनसी कंपनी में काम करता था, उसे आए दिन बाहर रहना पड़ता था, इसलिए वह अक्सर मायके आ जाया करती थी, वह दिल्ली से एक माह पहले आइ थी।


बताया जा रहा है कि आशीष कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग में फ्रांस गया हुआ है। अशोकगार्डन टीआइ जितेंद्र पाठक ने बताया कि स्वजनों ने बताया कि वह बाथरूम गइ्र थी, जहां पर फिसल गई, काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो दरवाजा खटखटाया।



जब कोई आवाज नहीं आई तो किसी तरह से दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ी थी, उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। इधर, इस घटना को लेकर महिला के पति को सूचना दे दी है, वह फ्रांस से रवाना हो गया है, बुधवार देर रात भोपाल पहुंच जाएगा। इस मामले में पूर्वी और आशीष की शादी को तीन साल का समय हुआ है। इसलिए इसकी जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.