इस कारण होता है कलाई में दर्द
कार्पेल टनल सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कलाई की नस दब जाती है। इस कारण से कलाई कमजोर होने लगती है और सुन्न होने लगती है। कलाई और पूरी बांह में तेज दर्द महसूस होता है।डायबिटीज या गठिया की समस्या से पीड़ित लोगों को कलाई का दर्द ज्यादा होता है। डॉ. देवेंद्र पाठक के मुताबिक, आजकल लोग लंबे समय तक मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं। इस कारण से भी कलाई में दर्द हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा वजन उठाने, कलाई में चोट लगने या मोच आने के कारण भी कलाई में दर्द हो सकता है।
यदि आपको भी लगातार कलाई का दर्द बना रहता है तो रोज कलाई से जुड़ी हुई एक्सरसाइज 30 से 40 मिनट करें। काम के दौरान भी 20 से 30 मिनट का ब्रेक जरूर लें। ज्यादा वजन उठाने से बचें। किसी एक्सपर्ट की सलाह के बाद हीट थेरेपी भी ले सकते हैं, इससे दर्द से राहत मिलेगी।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.