19th Asian Games: भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने दूसरी बार एशियन गेम्स के भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 88.88 मीटर के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। वहीं, किशोर जेना ने 87.54 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। नीरज ने 2018 जकार्ता एशिया खेल में स्वर्ण जीता था। वहीं, जेना का यह पहला एशियन गेम्स है। जापान के गेंकी डीन 82.68 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इतिहास में पहली बार भारत ने जेवलिन थ्रो में एक ही समय में दो पदक जीते हैं।
नीरज चोपड़ा का थ्रो
पहला थ्रो- 82.38 मीटर
दूसरा थ्रो- 84.49 मीटर
तीसरा थ्रो- फाउल
चौथा थ्रो- 88.88 मीटर
पांचवां थ्रो- 80.80 मीटर
छठा थ्रो- फाउल
किशोर जेना का थ्रो
पहला थ्रो- 81.26 मीटर
दूसरा थ्रो- 79.76 मीटर
तीसरा थ्रो- 86.77 मीटर
चौथा थ्रो- 87.54 मीटर
पांचवां थ्रो- फाउल
छठा थ्रो- फाउल

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.