Monday, 2 October 2023

राघव और परिणिति की शादी : शादी की रस्मों के बीच हुए थे कई फनी गेम




राघव और परिणिति की शादी के चर्चे पुरे सोशल मीडिया में छाये हुए हैं ऐसे में परी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफइल में एक फोटो शेयर की है तस्वीर में परी ने टी शर्ट और जीन्स पहना है जिसमें ब्राइड लिखा है। सभी ने इस तरह के ही ड्रेस पहने हुए हैं। राघव ने भी परी को टक्कर देने के लिए कुछ ऐसा ही आउटफिट पहना है। दोनों की ही टीम के लोगों ने भी जींस और टीशर्ट पहनकर इस गेम को एंजॉय किया था।



परी ने हाल ही में क्रिकेट मैच की फोटो शेयर की थी। टीम चोपड़ा और टीम चड्ढा के बीच मस्ती भरे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। अब एक्ट्रेस ने इन तस्वीरें के पीछे हुई मस्ती को दिखाया है, जिसमें हरभजन सिंह के अलावा चोपड़ा और चड्ढा परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा चेयर रेस स्पून रेस जैसे भी कई फनी गेम्स दोनों परिवार वालों के बीच हुए। यह एक ऐसी शादी थी जिसमें शाही आयोजनों और उत्सवों के साथ-साथ आने वाले लोगों के लिए कई तरह के फनी गेम रखे गए थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.