Saturday, 30 September 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिंधिया की पुण्य-तिथि पर किया नमन



भोपाल, 30 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिंधिया का जन्म 10 मार्च 1945 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सिंधिया ने पहली बार वर्ष 1971 में 26 वर्ष की आयु में चुनाव जीता। उन्होंने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन, पर्यटन और मानव संसाधन विकास मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों के दायित्वों को बखूबी निभाया। वे 1990 से 1993 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। उनका 30 सितंबर 2001 को असामयिक निधन हो गया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.