Thursday, 7 September 2023

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना आज, INDIA ब्लॉक vs NDA का पहला मुकाबला



देश में अगले साल होने वाले आमचुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. के बीच पहला मुकाबला 5 सितंबर को हुआ। 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना 8 सितंबर को होगी। इनमें चार सीटों पर सीधा मुकाबला दोनों गठबंधन के उम्मीदवारों बीच बताया जा रहा है।


धुपगुड़ी विधानसभा सीट 


पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव मंगलवार को 80 प्रतिशत से अधिक मतदान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

25 जुलाई को भाजपा विधायक बिष्णु पद रॉय के आकस्मिक निधन के कारण धुपगुड़ी में उपचुनाव करवाना पड़ा था। रॉय विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए कोलकाता आए थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी। 

उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस समर्थित सीपीआई (एम) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।


उपचुनाव मतगणना आज

 वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। शुरुआती रुझान के बाद 11 बजे स्थिति स्पष्ट हो सकती है।


- घोसी विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश

- बागेश्वर विधानसभा सीट, उत्तराखंड

- धुपगुड़ी विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल

- पुथुपल्ली विधानसभा सीट, केरल

- धनपुर विधानसभा सीट, त्रिपुरा

- बोक्सनगर विधानसभा सीट, त्रिपुरा

- डुमरी विधानसभा सीट, झारखंड 


पांच सितंबर को त्रिपुरा, केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। 8 सितंबर को इन सीटों पर हुए उपचुनाव में मतगणना होने जा रही है। इसमें सभी की निगाहें उन सीटों पर हैं जहां भाजपा और कांग्रेस सहित आईएनडीआईए गठबंधन के सहयोगी दलों ने अपने उम्मीदवार आमने-सामने उतारे हैं। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.