भोपाल , 28 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भारत रत्न, स्वर साम्राज्ञी, दीदी लता मंगेशकरजी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अद्वितीय, दिव्य और मधुरता का पर्याय, दीदी लता मंगेशकर की अनुपम आवाज ने संगीत जगत को नव शक्ति और नव प्राण प्रदान किए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की पावन माटी में जन्मी, स्वर कोकिला के गीत सुनकर यह अनुभूति होती है कि आसपास की वस्तुएँ भी मानो सजीव हो उठी हों। दीदी की आवाज हमारे जीवन और इस दुनिया को अधिक सुन्दर एवं मधुर बनाये रखने का कार्य करेगी।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.