Tuesday, 19 September 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह निवास में गणपति की स्थापना और पूजा अर्चना.



भोपाल , 19 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर परिवार के साथ भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा के पास मूर्तिकार रवि प्रजापति द्वारा निर्मित विघ्नहर्ता गणपति जी की प्रतिमा लाकर निवास में प्रतिष्ठापित की।


 इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में विधि विधान पूर्वक गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सपरिवार भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.