भोपाल, 11 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनोज माथुर के निधन पर दुख व्यक्त किया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि डॉ. माथुर ने अनेक पत्र-पत्रिकाओं के लिये सराहनीय सेवाएँ दीं। डॉ. माथुर ने ब्लिट्ज अखबार के लिये बरसों कार्य किया। वे दैनिक नई दुनिया भोपाल सहित कई समाचार पत्रों के संपादक रहे। राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति उनका विशेष अनुराग था। रेडक्रास सोसायटी सहित कई सामाजिक संस्थाओं से भी उनका जुड़ाव रहा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ईश्वर से डॉ. माथुर की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को असहनीय दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.