भोपाल ,16 सितम्बर | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में आज सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों के साथ गुलमोहर, नीम और गूलर के पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता शिवराज डाबी ने जन्म दिवस के अवसर पर परिवार के सदस्यों अर्पणा डाबी और अथर्व डाबी के साथ पौधरोपण किया। इन्दौर के मीडिया प्रतिनिधि कपीश दुबे और उज्जल शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता शिवम चौहान, सीमा चौहान, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सतेन्द्र सिंह, मीनाक्षी, बेबी स्नेहा और नित्या ने भी पौध रोपण किया। पौध रोपण करने वालों में पर्यावरण प्रेमियों में विवेक टुण्डेले, अमीशा शर्मा, योगिता चौहान, कल्पना भदौरिया के साथ ही पवन पाटीदार, महेन्द्र, मोहित आदि शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.