मुंबई, 30 सितंबर | भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडे चिंटू और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘लव विवाह डॉट कॉम’को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गये है। ‘लव विवाह डॉट कॉम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी गई है।फिल्म को रिलीज हुई अभी महज कुछ ही दिन हुए है और फिल्म को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 113के से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।फैंस प्रदीप पांडे चिंटू और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को बतौर लीड पहली बार देखकर बेहद खुश हैं। इस फिल्म में काजल राघवानी की स्पेशल अपीयरेंस से फैंस को डबल मजा दिला दिया है। यह फिल्म मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे प्रदीप पांडे चिंटू और आम्रपाली दुबे के लाइफस्टाल पर अधारित है। चिंटू और आम्रपाली मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करते हैं. चिंटू थोड़ा शर्मिला लड़का है. वहीं, आम्रपाली को इसमें काफी बोल्ड और दबंग के किरदार में दिखाया है। फिल्म ‘लव विवाह डॉट कॉम’ के प्रोड्यूसर प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल जी हैं।निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। रत्नाकर कुमार ने फिल्म को प्रस्तुत किया है। को-प्रोड्यूसर पदम सिंह हैं। इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू ,आम्रपाली दुबे के साथ अमित शुक्ला, संदीप यादव, करण पांडेय, संजय यादव और ज्योति पांडे की भी अहम भूमिका है।
Saturday, 30 September 2023
भोजपुरी फिल्म ‘लव विवाह डॉट कॉम’ को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
by
http://dangerkhabar.com/
on
06:40:00
in
bollywood,
Cinema
Saturday, 30 September 2023 at 06:40:00
Tags
# bollywood
# Cinema
About http://dangerkhabar.com/
Related Posts:
Cinema
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.