Saturday, 12 August 2023

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ टॉक्सिन दूर करता है मुनक्का, जानें इसके 5 फायदे



मुनक्का दिखने में किशमिश जैसा होता है, लेकिन सेहत के लिए फायदे की बात करें तो यह किशमिश से ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। मुनक्का दो प्रकार के होते हैं, एक लाल और एक काला मुनक्का। इन दोनों को ही संतुलित मात्रा में खाने से कई फायदे होते हैं।


पाचन ठीक करता है मुनक्का


डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, मुनक्का पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा यह शरीर में खून की पूर्ति करता है। नियमित रूप से मुनक्का को डाइट में शामिल करने से वात, पित्त और कफ जैसी समस्याओं को दूर होती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

मुनक्का में विटामिन-ए और विटामिन-ई के साथ ही फाइबर से भरपूर होता है। मुनक्का में वसा कम और ऊर्जा ज्यादा होती है। ऐसे में यदि आप रोज जिम जाते हैं तो रोज 5-6 मुनक्का जरूर खाना चाहिए। मुनक्का खाने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है, इसमें मौजूद फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।


दूध के साथ करें सेवन


8-10 मुनक्कों को दूध में अच्छी तरह उबाल लें और इसके बाद इसका सेवन करते हैं तो इससे कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। मुनक्का खाने से विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स की कमी पूरी हो जाती है। इसमें तांबा भी पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।


आंखों की रोशनी बढ़ती है


मुनक्का में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही हड्डियां मजबूत रहती हैं। रोज यदि मुनक्का खाते हैं तो हार्ट अटैक की समस्या नहीं होती है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.