भोपाल, 10 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अनूपपुर प्रवास के दौरान आज दिन की शुरूआत सावन के पवित्र महीने में मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना से की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मां नर्मदा के दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में अमर कंठेश्वर शिव का रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। कोल जनजाति आयोग के अध्यक्ष राम लाल रौतेल, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, रामदास पुरी और हीरा सिंह उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.