आज के दौर में कई लोग आंखों के आसपास के काले घेरे से परेशान हैं। इसके लिए वे कई तरह के उपचार अपनाते हैं। आंखों के आसपास के काले घेरे जिन्हें डार्क सर्कल कहते हैं, उसके कई कारण हो सकते हैं।
कंप्यूटर व मोबाइल का अधिक प्रयोग, बढ़ती उम्र, शराब व धूम्रपान का सेवन, हार्मोन का असंतुलन, अनुवांशिक कारण, नींद पूरी न होना, तनाव, चिंता, खानपान सही न होना, थकान और गर्भावस्था के कारण डार्क सर्कल हो सकते हैं। इस समस्या से बहुत सजह ढ़ंग से छुटकारा पाया जा सकता है।
जहां तक प्राकृतिक संसाधनों से इस समस्या को दूर करने की है तो खीरा हमारी त्वचा के गहरे रंग को हल्का करता है। यह आंखों को ठंडक और आराम देता है। खीरे के मोटे टुकड़े काटें और इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अब इन टुकड़ों को आंखों पर दस मिनट के लिए रखें। ऐसा दो हफ्ते तक लगातार करें।
इसके अलावा खीरा और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर रूई की मदद से काले घेरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें। एक सप्ताह में ही सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से न तो त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और ना ही समस्या और बढ़ेगी। इसके अलावा यह तरीके हर तरह की त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.