दिल्ली, 11 जून/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से बातचीत की और इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की तथा यूक्रेन युद्ध सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ बात की। द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। ब्रिक्स और अफ्रीकी नेताओं की शांति पहल में सहयोग सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।” देर रात जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बात की। बयान में कहा गया, “दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की, जो ऐतिहासिक और मजबूत तथा लोगों से लोगों के बीच संबंधों पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष की शुरुआत में 12 चीतों को भारत में स्थानांतरित करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। “बयान में कहा गया, “उन्होंने इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता के संदर्भ में ब्रिक्स में सहयोग सहित आपसी हित के कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति रामाफोसा ने अफ्रीकी नेताओं की शांति पहल पर प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी। भारत यूक्रेन में टिकाऊ शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी पहलों का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर आगे बढ़ने के तरीके के रूप में बातचीत और कूटनीति के लिए भारत की निरंतर प्रयास को दोहराया। “बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति रामाफोसा ने भारत की मौजूदा जी20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में भारत की पहल के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और कहा कि वह भारत यात्रा के लिए उत्सुक हैं।" उल्लेखनीय है कि 16 मई को राष्ट्रपति रामफोसा ने अफ्रीकी शांति योजना की घोषणा की थी, जिसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। शांति योजना को सेनेगल, युगांडा, मिस्र, कांगो गणराज्य और जाम्बिया के नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है।
Sunday, 11 June 2023
मोदी ने रामाफोसा से की द्विपक्षीय संबंधों, यूक्रेन संकट पर चर्चा

Tags
# national
About http://dangerkhabar.com/
Related Posts:
national
Labels:
national
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.