Wednesday, 7 June 2023

पेड़ों को नहीं हटाने देंगे, सड़क को करेंगे डायवर्ट:शिवराज


भोपाल, 07 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में विश्वकर्मा मंदिर के पीछे 20 साल पुराने पीपल और बरगद के पेड़ को हटाया नहीं जायेगा, सड़क ही डायवर्ट होगी। श्री चौहान ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए इन पेड़ हटाने का फैसला किया था। मैंने देखा कि स्थानीय के रहवासी, माता और बहनें इन पेड़ों के पास पूजा कर रही थी और मेरे छोटे-छोटे भाँजे-भांजियाँ पेड़ न हटाए की अपील कर रही थी। रहवासियों का पेड़ों के प्रति लगाव देख कर निर्णय लिया गया है कि वहाँ से पेड़ नहीं हटेंगे। सड़क को डायवर्ट कर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस संबंध में निर्माण एजेन्सी को निर्देश भी दिये।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.