Thursday, 4 May 2023

सूडान की सेना सात दिन के संघर्ष विराम पर सहमत



खार्तूम 04 मई  सूडान के सशस्त्र बलों ने पूर्वी अफ्रीका में विकास पर अंतर सरकारी प्राधिकरण (आइजीएडी) के प्रस्तावित चार से 11 मई (सात दिन) के मानवीय संघर्ष विराम पर सहमति दे दी है। सेना ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सशस्त्र बलों ने महाद्वीप की समस्याओं के अफ्रीकी समाधान के सिद्वांत के आधार पर और मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आइजीएडी के प्रस्ताव पर अपनी सहमति व्यक्त की है। बयान में कहा गया है कि सूडान की सेना अमेरिका-सऊदी युद्धविराम पहल पर भी विचार कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.