टोक्यो, 12 मई/ जापान की राजधानी टोक्यो के समीप चिबा प्रान्त में गुरुवार सुबह 5.2 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये और आठ लोग घायल हो गये। जापान के प्रसाणकर्ता एनएचके की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट के अनुससार भूकंप गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 04:16 बजे आया। भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर (25 मील) की गहराई में था। इस संबंध में सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप के कारण रेलों की आवाजाही को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था और इमारतों में लिफ्ट बंद कर दी गई थी।
Friday, 12 May 2023
जापान के चिबा प्रान्त में 5.2 तीव्रता का भूकंप
Tags
# international
About http://dangerkhabar.com/
Related Posts:
international
Labels:
international
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.