दिल्ली, 01 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी। श्री मोदी ने ट्वीट कर गुजरात के लोगों को बधाई दी और कहा, “गुजरात ने अपनी सर्वांगीण प्रगति के साथ ही अपनी अनूठी संस्कृति के कारण एक छाप छोड़ी है। गुजरात स्थापना दिवस की बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।” उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को भी अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य को एक महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं। राज्य को महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है। मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।” गौरतलब है कि महाराष्ट्र दिवस भाषाई आधार पर बम्बई राज्य के दो राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। बम्बई पुनर्गठन अधिनियम ने 1960 में बम्बई राज्य को दो अलग-अलग राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजित कर दिया था।
Monday, 1 May 2023
मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को दी बधाई
Tags
# national
About http://dangerkhabar.com/
Related Posts:
national
Labels:
national
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.