Thursday, 4 May 2023

कोविड संक्रमित मामले 36 हजार के पार



दिल्ली 04 मई देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के तीन हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 36 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3962 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 36244 हो गयी है और संक्रमण दर 2.17 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7873 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है। इसी अवधि में 182294 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2362 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.