Tuesday, 9 May 2023

लौरियस ने मेस्सी को चुना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी



 पैरिस, 09 मई अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और सात बार के बैलेन डिओर विजेता लियोनेल मेस्सी को लौरियस खेल पुरस्कार समारोह में साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप 2022 जिताने वाले 35 वर्षीय खिलाड़ी को शीर्ष आयोजन में उनके प्रदर्शन के लिये सोमवार को इस पुरस्कार से नवाज़ा गया। अर्जेंटीना ने विश्व कप के रोमांचकारी फाइनल में फ्रांस को शूटआउट में मात दी थी। इस पुरस्कार की होड़ में फ्रांस के अग्रणी स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे, स्पेन के राफेल नडाल और दो बार के फॉर्मुला-1 विश्व चैंपियन वर्स्टाप्पन भी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.