दिल्ली, 10 मई, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के सक्रिय मामले 1,336 घटकर 21,406 रह गए हैं और इसी अवधि में आठ मरीजों की जान चली गयी है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और पिछले 24 घंटों में 2,055 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,84,570 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,49,74,909 हो गयी है। वहीं कोरोना महामारी से आठ मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,722 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 3,430 बढ़कर 4,44,21,781 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 40 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, गोवा में 22, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में तीन, नागालैंड में एक कोरोना मामले बढ़े हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 238 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में तमिलनाडु में 166 और हरियाणा में 147, केरल में 131, राजस्थान में 124, छत्तीसगढ़ में 103 तथा अन्य राज्य़ों आन्ध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है।
Wednesday, 10 May 2023
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या कम हुई
Tags
# hea
# national
About http://dangerkhabar.com/
Related Posts:
national
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.