मुंबई, 04 मई बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की वेबसीरीज दहाड़ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज 'दहाड़' 12 मई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। सोनाक्षी वेब सीरीज 'दहाड़' में पुलिस अफसर के रोल में नजर आयेंगी। दहाड़ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने मिलकर किया है। 'दहाड़' में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि विजय कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें खुद अपनी जान लेने को मजबूर करते हैं। इस वजह से ये लड़कियां एक के बाद एक जहर खाकर सुसाइड कर लेती हैं। सीरीज में सोनाक्षी इसी गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करती दिखेंगी। जोया अख्तर और रीमा कागती की बनाई गयी यह वेब सीरीज भारत की पहली ऐसी वेब सीरीज है जो बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में रिलीज की गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.