Thursday, 11 May 2023

मणिपुर से आए सभी विद्यार्थी अपने गंतव्य स्थल पहुंचे : राजौरा



भोपाल, 11/  हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसे मध्यप्रदेश के सभी विद्यार्थी अपने गंतव्य स्थल पर सुरक्षित पहुंच गए हैं। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने कल देर रात बताया कि मणिपुर से आ रहे प्रदेश के सभी 24 विद्यार्थी निर्धारित गंतव्य स्थलों पर पहुंच गए हैं। 23 छात्र-छात्राएँ कल निर्धारित फ्लाइट से समय पर इंदौर हवाईअड्डे पहुंच गए। छिन्दवाड़ा का एक छात्र भी कोलकाता से सीधे नागपुर पहुंच गया है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.