मुंबई, 01 मई (वार्ता) विक्रांत सिंह राजपूत और अक्षरा सिंह की जोड़ी फिल्म ‘जानू आई लव यू’ में नजर आयेगी। फिल्म ‘जानू आई लव यू’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चल रही है। फिल्म ‘जानू आई लव यू’ को लेकर अक्षरा और विक्रांत ने एक्साइटमेंट का इजहार किया और कहा कि वे एक बेहतरीन प्रेमकथा वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं। विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की जान हैं। हमारी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री यकीनन आपके दिलों को छू लेगी। इसलिए जब फिल्म रिलीज होगी, जरूर अपने परिवार के साथ देखिएगा। मशहूर संगीतकार और फिल्म निर्देशक रजनीश मिश्रा के भतीजे अनुराग मिश्रा इस फिल्म से बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे हैं।फिल्म ‘जानू आई लव यू’ का निर्माण रत्नाकर कुमार कर रहे हैं।अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत के साथ इस फिल्म में रोहित सिंह मटरू, रीना रानी, अनूप अरोड़ा, राम सुजान सिंह, श्रद्धा यादव, श्रृष्टि पाठक मुख्य भूमिका में हैं। डीओपी जगमिंदर सिंह हुंडल हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी, स्क्रीनप्ले रजनीश मिश्रा और डायलॉग विराग मिश्रा एवं ऋषि ग्वाला ने लिखे हैं। म्यूजिक रजनीश मिश्रा का है।कार्यकारी निर्माता अखिलेश राय है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.