Saturday, 29 April 2023

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं



 (वार्ता) वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में उतार-चढाव के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। 

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.