Sunday, 30 April 2023

बलूचिस्तान में मंकीपॉक्स को लेकर स्कूलों में हाई अलर्ट



क्वेटा 30 अप्रैल पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बाद इसके संक्रमण को लेकर स्कूलो को हाई अलर्ट किया गया है। प्रांतीय शिक्षा निदेशालय ने एक अधिसूचना में जिला शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को वायरल संक्रमण (मंकीपॉक्स) के प्रसार पर नियंत्रण के लिए समुचित और त्वरित कार्रवाई तथा निवारक उपाय करने के लिए कहा है। अगर किसी में इसके लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें किसी अस्पताल से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ऐसे छात्र या व्यक्ति को दूसरों से दूर रखने का निर्देश दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.