Monday, 27 March 2023

कोरोना का XBB.1.16 वेरिएंट बढ़ा सकता है देश की चिंता

 

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। INSACOG के आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोविड के XBB.1.16 वैरिएंट के कुल 610 मामले पाए गए हैं। इसके चलते फिर से एक बार यह चिंता का विषय हो सकता है कि यदि यह संक्रमण फैल गया तो क्‍या होगा। इस वेरिएंट के कारण सबसे ज्यादा कोविड-19 मामले महाराष्ट्र और गुजरात में पाए गए हैं। दोनों राज्यों में 164 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद तेलंगाना में 93 और कर्नाटक में 86 मामले पाए गए हैं। XBB 1.16 वैरिएंट पहली बार जनवरी में पाया गया था, जब दो नमूनों का परीक्षण सकारात्मक आया था। हाल ही में भारत में COVID-19 मामलों में तेजी देख रहा है। मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,300 हो गई है।


भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1805 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद देश में 134 दिन के बाद उपचाराधीन मरी.जों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.