Tuesday, 7 March 2023

भगवान राम लला की पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

 भगवान राम लला की पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

सनातन पंचांग के अनुसार चैत्र महीने से हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ माना जाता है। इस महीने में देवी मां की नौ दिनों तक आराधना की जाती है। नौवां दिन विशेष माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म हुआ था। यही कारण है कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष के नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इस साल 2023 में चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से प्रारंभ हो रही है। आइए जानते हैं रामनवमी कब मनाई जाएगी, पूजा का का मुहूर्त।



तारीख

नए साल में चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी कि 30 मार्च 2023 को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन राम मंदिरों में भजन, कीर्तन, एवं गांव-शहरों में शोभायात्रा निकाली जाती है। सनातन धर्म के लोगों के लिए यह पर्व खास महत्व रखता है। पूरे भारतवर्ष में इसे उत्साह से मनाया जाता है लेकिन राम जन्मभूमि अयोध्या में इसकी रौनक अलग ही होती है।

रामनवमी 2023 मुहूर्त

पक्ष - शुक्ल पक्ष

तिथि - नवमी

तारीख - 29 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक

तिथि आरंभ - रात्रि 9 बजकर 7 मिनट

तिथि समापन - प्रातः 11 बजकर 30 मिनट

रामनवमी मध्याह्न मुहूर्त - सुबह 11:17 - दोपहर 01:46

अवधि - 02 घण्टे 28 मिनट्स

रामनवमी महत्व

पुराण कहते हैं “रमंते सर्वत्र इति रामः” अर्थात जो सब जगह व्याप्त है वो राम है। हिन्दू ग्रंथों के अनुसार धर्म की हानि को रोकने के लिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ के सबसे बड़े पुत्र श्री राम के रूप में मानव का अवतार लिया था। मान्यता है कि रामनवमी पर मर्यादा की मूरत भगवान राम की पूजा करने से यश और वैभव की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख समृद्धि हमेशा रहती है। भगवान राम की आराधना करने से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है और सर्व कार्य सिद्ध हो जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.