Friday, 10 February 2023

मलखंभ प्रतियोगिता में देवास के देवेंद्र पाटीदार ने जीता गोल्ड

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता में गुरुवार को देवास के देवेंद्र पाटीदार ने मध्यप्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने यह पदक रोप मलखंभ इवेंट में जीता। यह उनके पांच साल के खेल करियर का तीसरा स्वर्ण पदक है। इसके पहले वे अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके हैं। मलखंभ में अपनी विशेष पहचान बनाना थी, इसलिए उज्जैन को अपनी कर्मभूमि चुना, इसलिए यहीं पढ़ाई के साथ मलखंभ का अभ्यास किया। सुना और पढ़ा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी उज्जैन आकर 16 विद्या और 64 कलाएं सीखी थीं। यहां की भूमि, वातावरण में दूसरों से कुछ बेहतर कर दिखाने की ताकत है। पिता भवगवान सिंह, किसान है। मम्मी गृहणी है। लोक मान्य तिलक स्कूल में कक्षा नौवीं का नियमित विद्यार्थी हूं। बचपन देवास के गांव रसुल्याकुल्मी में बीता है। लोक मान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास के मलखंभ सेंटर में अपने खेल को निखार रहा हूं। लक्ष्य अर्जुन अवार्ड प्राप्त करना है।


मध्यप्रदेश के खाते में मलखंभ प्रतियोगिता के तीन स्वर्ण पदक आ गए हैं। एक पदक टीम चैंपियनशिप, दूसरा उज्जैन के प्रवण कोरी और तीसरा देवेन्द्र पाटीदार का है। उज्जैन की सि


द्धि गुप्ता ने रोप और पोल मलखंभ में रजत पदक झटका है। मेडल वितरण समारोह एवं प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार दोपहर 2 बजे होगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.