भोपाल से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए चलेंगे ट्रंप कार्ड
भोपाल: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सियासत में मध्यप्रदेश की भूमिका बहुत अहम हो गई है। सूबे में पंद्रह साल बाद कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली बार आठ फरवरी को भोपाल आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ऐतिहासिक जंबूरी मैदान से पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी भोपाल के किसान सम्मेलन के जरिए लोकसभा चुनाव के लिए कई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। अब तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी आठ फरवरी को दोपहर बाद 2.15 पर भोपाल पहुंचेंगे और जंबूरी मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद 4.15 बजे वापस दिल्ली लौटेंगे। जंबूरी मैदान में होने वाले किसान सम्मेलन के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के मंत्री, विधायक और नेता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भोपाल में राहुल गांधी के मेगा शो के जरिए इस बार प्रदेश में अधिक से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय करना चाह रही है। ऐसे में जब केंद्र की मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किसानों के वोट बैंक को साधने के लिए अंतरिम बजट में छह हजार रुपए सालाना देने की घोषणा कर चुकी है तो अब सबकी निगाह आठ फरवरी को भोपाल में कांग्रेस के किसान सम्मेलन पर टिक गई हैं। सूत्र बताते हैं कि किसान सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। किसान सम्मेलन में राहुल गांधी देश में कांग्रेस की सरकार आने पर गरीब किसानों के लिए पेंशन योजना को लाने का ऐलान कर सकते हैं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी भोपाल में होने वाले किसान सम्मेलन के मंच से कांग्रेस की सरकार आने पर देशभर के किसानों की कर्जमाफी की घोषणा भी कर सकते हैं। राहुल गांधी भोपाल से लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
Tuesday, 5 February 2019
Home
/
congress
/
मध्यप्रदेश
/
राहुल गांधी भोपाल के किसान सम्मेलन के जरिए लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी घोषणा
राहुल गांधी भोपाल के किसान सम्मेलन के जरिए लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी घोषणा
by
http://dangerkhabar.com/
on
03:24:00
in
congress,
मध्यप्रदेश
Tuesday, 5 February 2019 at 03:24:00

About http://dangerkhabar.com/
Related Posts:
मध्यप्रदेश
Labels:
congress,
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.