Saturday, 5 January 2019

खनिज साधन मंत्री जायसवाल ने सम्हाला खनिज निगम के अध्यक्ष का पदभार

खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने आज मध्यप्रदेश खनिज निगम के अध्यक्ष के पद का कार्यभार ग्रहण किया। जायसवाल ने निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी और कहा कि आपसी समन्वय से कार्य कर निगम की आय में बढ़ोत्तरी करें।जायसवाल ने निगम प्रबंध संचालक और प्रमुख सचिव खनिज साधन नीरज मंडलोई, सचिव नरेन्द्र सिंह परमार से निगम की गतिविधियों की जानकारी ली। संचालक विनीत कुमार आस्टिन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.