Monday, 16 April 2018

भारतीय रेल देश को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री चौहान


भारतीय रेल देश को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय रेल देश को एक करती है। रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि इन्दौर से कलकत्ता के बीच चलने वाली क्षिप्रा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की कार्रवाई की जायेगी। ट्रेन में पेन्ट्री की व्यवस्था भी रहेगी। मुख्यमंत्री और रेल मंत्री विधानसभा के सभागार में 63वें रेल सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में रेल मंत्रालय के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री श्री मनोज सिन्हा और सांसद श्री आलोक संजर भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रेल के सफर के आनंद की किसी और साधन से किये गये सफर से तुलना नहीं की जा सकती। यात्रा के दौरान भोजन का आनंद ही निराला होता है। रेल की यात्रा देश की धड़कन का अहसास करवाती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जनता की भागीदारी से योजनाओं का निर्माण किया जाता है। वृद्धजन पंचायत के निर्णय के पालन में तीर्थ-दर्शन योजना संचालित की गई है। योजना में 60 वर्ष के अधिक उम्र के वृद्धजन रेल द्वारा तीर्थ-स्थलों का दर्शन करते हैं। उन्होंने श्रद्धालु यात्रियों के अनुभवों का उल्लेख करते हुए रेल व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि रेलवे को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रेलवे बनाने के लिये समर्पित और संकल्पित होने की जरूरत है। श्री चौहान ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने रेल बजट में मध्यप्रदेश के लिये 6 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करने के लिये आभार माना।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.