हमारे लिए सत्ता साध्य नहीं, समाज में सुखद परिवर्तन लाने का माध्यम
है: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजयुमो की
प्रादेशिक कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिबद्धता, प्रामाणिकता से विश्वसनीयता बनती है।
हम 14 वर्षों से पूरी
प्रामाणिकता के साथ जनता की सेवा कर रहे है। विपक्षी दल इससे बिलबिला रहे है और
प्रतिमा खंडित करने का काम कर रहे है। युवा मोर्चा प्रामाणिकता के साथ काम करे और
विरोधियों को करारा जवाब दे। उन्होंने कहा कि राजनीति हमारे लिए जनता की सेवा का
मिशन है न कि प्रोफेशन। मध्यप्रदेश को अदभुत प्रदेश बनाने के मिशन में मोर्चा
कार्यकर्ता जुटे।
उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि युवा मोर्चा
इस मिशन में जुटेगा और जिस प्रामाणिकता के साथ मोर्चा काम कर रहा है रचनात्मक
कार्यो के आयोजन कर रहा है उसके लिए मोर्चा बधाई का पात्र है। चैहान ने पंचायत
स्तर तक मोर्चा गठन की बात करते हुए कहा कि जब मैं मोर्चा अध्यक्ष था पंचायत स्तर
तक गठन किया था। मोर्चा लोगों को जोडने का प्रभावी माध्यम है। इस दृष्टि से मोर्चा
के कार्यकर्ता गांव गांव जाए, अलख
जगाएं और पंचायत स्तर तक लोगों को जोडने का काम करे। उन्होंने कहा कि मैं मोर्चा
और पार्टी से इस तरह जुड़ा हुआ हूं कि अपने आपको आपका अदना सा साथी समझता हूं और
मुझे इस तरह के संबोधन भार स्वरूप लगते है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के
लिए सत्ता साध्य नहीं है, हमारे
लिए सत्ता समाज में सुखद परिवर्तन लाने का माध्यम है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.