Sunday, 26 November 2017

माल्या को मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा

माल्या को मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के जरिये भारत अगले हफ्ते ब्रिटेन की अदालत को इस बारे में सूचित करेगा।
माल्या के प्रत्यर्पण मामले पर भारत सरकार की ओर से सीपीएस बहस कर रहा है। लंदन के वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट को बताया जाएगा कि कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य का कर्तव्य है और जान को खतरे की माल्या की आशंका भ्रम फैलाने की कोशिश है।
माल्या के वकील ने कहा था कि फरार कारोबारी का भारत में प्रत्यर्पण किया जाता है तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा था कि भारतीय जेलों में मानवाधिकार उल्लंघनों की कथित घटनाएं भी हुई हैं। वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट प्रत्यर्पण कार्रवाई 4 दिसंबर से शुरू करेगा।

लंदन की अदालत को बताया जाएगा कि माल्या को कोई खतरा नहीं होगा। उसे आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा जहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च स्तर की सुरक्षा है। अधिकारी ने कहा कि इस तरह के आरोप लगाकर माल्या प्रत्यर्पण से बचना चाहता है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.